एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ने गर्मियों के शेड्यूल के दौरान श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (अमृतसर इंटरनेशनल एयरपोर्ट) पर उड़ान संचालन में बदलाव का ऐलान किया है।जारी किए गए NOTAM (एयरमेन को नोटिस) के अनुसार, रनवे रोजाना दोपहर 1:45 बजे से रात 9:45 बजे तक बंद रहेगा।
यह पाबंदी कल, 1 अप्रैल 2026 से 27 सितंबर 2026 तक लागू रहेगी।इस दौरान दोपहर 1:45 बजे से रात 9:45 बजे तक कोई भी उड़ान नहीं चलेगी। सभी एयरलाइंस ने अपने आने-जाने के समय बदल दिए हैं। उड़ानें NOTAM के अनुसार निर्धारित समय से बाहर चलेंगी।अमृतसर हवाई अड्डे के गर्मियों के शेड्यूल में कुल 62 उड़ानें (40 घरेलू और 22 अंतरराष्ट्रीय) शामिल है।
घरेलू रूट दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता, अहमदाबाद, कुल्लू, श्रीनगर और पुणे। अंतरराष्ट्रीय रूट: दोहा, दुबई, सिंगापुर, बर्मिंघम, लंदन गैटविक, कुआलालंपुर, शारजाह और बैंकॉक। यात्रा से पहले अपनी संबंधित एयरलाइंस से उड़ान की समय-सारणी की पुष्टि जरूर करें और संभावित बदलावों को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त समय रखें।


