बिहार के नालंदा में मंगलवार की सुबह एक मंदिर में मची भगदड़ के चलते आठ महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई। वहीं कई लोग भगदड़ के चलते घायल हो गए.l। माना जा रहा है कि मौत का आंकड़ा अभी बढ़ सकता है। यह घटना दीपनगर थाना इलाके के मघड़ा स्थित शीतला मंदिर की है।बताया जा रहा कि भीड़ अधिक होने और व्यवस्था न होने के कारण यह घटना हुई है।
फिलहाल घटना के बाद राहत-बचाव का कार्य शुरू हो गया है।अभी तक प्रशासन की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई है कि कितने श्रद्धालुओं की मौत हुई है।बताते चलें कि हर मंगलवार को यहां पूजा करने के लिए हजारों श्रद्धालु पहुंचते है। पूजा करने के लिए श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ हुई इसी में किसी कारण भगदड़ मच गई।पूरी घटना कैसे हुई है यह अभी पता नहीं चला है सूचना मिलने के बाद कई एंबुलेंस मौके पर पहुंची।मौके पर एसडीएम भी पहुंचे है।


