Monday, March 30, 2026

Google search engine
Homeनेशनलकटरा माता वैष्णो देवी दरबार पर भक्तों की लगी भीड़

कटरा माता वैष्णो देवी दरबार पर भक्तों की लगी भीड़

कटरा माता वैष्णो देवी की तीर्थयात्रा पर भारी भीड़ को देखते हुए, कुछ समय के लिए यात्रा को रोक दिया गया था और नई तीर्थयात्रा पर्ची, यानी रजिस्ट्रेशन काउंटर बंद कर दिए गए थे। श्राइन बोर्ड ने भक्तों को सलाह दी थी वह अपनी सुरक्षित जगहों पर ही रहें और फिलहाल आगे न बढ़ें।बताया जा रहा है कि चैत्र नवरात्रि खत्म होने के बाद भी भक्तों का उत्साह बना हुआ है और लाखों भक्त कटरा से भवन की ओर यात्रा कर रहे है।

शनिवार और रविवार को भक्तों की संख्या लगातार बढ़ती रही, जिससे सुरक्षा बलों और प्रशासन पर दबाव बढ़ गया। रविवार शाम को भारी भीड़ के कारण, किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए तीर्थयात्रा को कुछ समय के लिए रोकने का फैसला किया गया था। तीर्थयात्रा सोमवार (30 मार्च) सुबह से फिर से शुरू हो गयी। जैसे ही तीर्थयात्रा शुरू हुई, भक्तों को RFID टैग दिए जाएंगे। (RFID) कार्ड सुबह से ही जारी गए।

रविवार को पूरे दिन रजिस्ट्रेशन काउंटरों पर तीर्थयात्रियों की लंबी कतारें देखी गईं। भक्त यात्रा के प्रवेश द्वार ‘दर्शन ड्योढ़ी’ पर सुरक्षा जांच के लिए भी कतारों में खड़े रहे। भवन परिसर में भक्तों को दर्शन के लिए व्यवस्थित तरीके से आगे भेजा जा रहा है, जिसमें श्राइन बोर्ड और सुरक्षा बलों द्वारा कतार प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments