Monday, March 30, 2026

Google search engine
Homeइंटरनेशनलट्रंप ने कहा, जल्द होगा ईरान के साथ समझौता

ट्रंप ने कहा, जल्द होगा ईरान के साथ समझौता

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच छिड़े युद्ध का आज 31वां दिन है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के तेल और खर्ग द्वीप पर कब्जा करने की नजर है।फाइनेंशियल टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने इसको लेकर बड़ा बयान दिया। वहीं, ईरान के कुवैत में किए गए हमले में एक भारतीय कर्मचारी की मौत हो गई। वहीं, अटैक में बिल्डिंग भी क्षतिग्रस्त हुई।

कुवैत के बिजली, जल और ऊर्जा मंत्रालय ने एक बयान में इसकी पुष्टि की है।ट्रंप ने यह भी दावा किया है कि ईरान के साथ समझौता जल्द होगा। वहीं, पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में युद्ध को खत्म कराने और शांति को लेकर सऊदी अरब, मिस्र, तुर्किये और पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों ने बैठक की।

जिसमें विदेश मंत्रियों ने क्षेत्रीय स्थिति पर चर्चा की और सुरक्षा मुद्दों पर विचार-विमर्श करते हुए क्षेत्र में व्यापक शांति के विकल्पों पर मंथन किया।शनिवार को ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने दावा किया है कि वो अमेरिका-इजरायल की ओर से हो रही हर कार्रवाई का पूरी ताकत से जवाब देंगे।

सोशल मीडिया पोस्ट में चेतावनी दी कि पहल ईरान नहीं करता लेकिन अगर उस पर आक्रमण किया जाता है तो वो फिर पीछे हटता भी नहीं है। ईरानी राष्ट्रपति ने एक्स पर चेतावनी दी कि अगर ईरान के इन्फ्रास्ट्रक्चर या आर्थिक ठिकानों पर हमला हुआ, तो जोरदार जवाब दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments