Sunday, March 29, 2026

Google search engine
Homeपंजाबपंजाब कांग्रेस के सीनियर नेता लाल सिंह का हुआ निधन

पंजाब कांग्रेस के सीनियर नेता लाल सिंह का हुआ निधन

पंजाब कांग्रेस के सीनियर नेता और पूर्व मंत्री लाल सिंह (82) का आज निधन हो गया। उन्होंने मोहाली के मैक्स अस्पताल में अंतिम सांस ली, जहां पिछले कुछ दिनों से उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन की खबर से राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है

। सरदार लाल सिंह पंजाब कांग्रेस के उन बड़े नेताओं में से एक थे, जिनका पिछले 40 वर्षों तक पंजाब की राजनीति में दबदबा रहा। लाल सिंह डकाला विधानसभा क्षेत्र और बाद में सनौर विधानसभा क्षेत्र से 7 बार विधायक रहे और कई बार कैबिनेट मंत्री भी बने।

उन्होंने लगभग एक दर्जन विभागों में मंत्री के तौर पर सेवा दी। कैप्टन सरकार में वह वित्त मंत्री भी थे। इसके साथ ही, वह मंडी बोर्ड के चेयरमैन और पंजाब कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष भी रहे। उनका पैतृक गांव पटियाला के पास जोगीपुर है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments