पंजाब यूनिवर्सिटी की मौजूदा वाइस-चांसलर, प्रो. रेणु विग का कार्यकाल चार महीने के लिए बढ़ा दिया गया है। भारत के उपराष्ट्रपति और पंजाब यूनिवर्सिटी के चांसलर ने इस विस्तार को मंज़ूरी दे दी है।इसके साथ ही, नए वाइस-चांसलर की नियुक्ति के
लिए तीन सदस्यों वाली एक ‘सर्च-कम-सिलेक्शन’ कमेटी बनाई गई है। इस कमेटी के सदस्य लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) माधुरी कानिटकर: VC, महाराष्ट्र हेल्थ यूनिवर्सिटी (चेयरपर्सन),प्रो. शशिकला वंजारी: VC, NIEPA, नई दिल्ली प्रो. विभा टंडन: डायरेक्टर, CSIR-IICB, कोलकाता है इस कमेटी में सभी सदस्य महिलाएं है।


