आदित्य धर निर्देशित ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा परफॉर्म कर रही है।. रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर. माधवन, राकेश बेदी और सारा अर्जुन स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने शुरुआती 8 दिनों में ज़बरदस्त कमाई करने के बाद भी, अपनी रफ़्तार धीमी करने को तैयार नहीं है।असल में, दूसरे वीकेंड की शुरुआत के साथ ही, यह मेगा-फ़िल्म वीकेंड के धमाल के लिए पूरी तरह तैयार है, और इसकी शुरुआत भारतीय बॉक्स ऑफ़िस पर ‘दूसरे शुक्रवार’ भी शानदार कमाई दर्ज करने के साथ हो गई है।
धुरंधर 2’ इन दिनों बॉक्स पर कब्जा किया हुआ है. प्रेड प्रीव्यू से ही इस फिल्म ने बमफाड़ कलेक्शन की शुरुआत कर दी थी और रिलीज के 9 दिनों में इसने मेकर्स को मालामाल कर डाला. दिलचस्प बात ये है कि इसने हर दिन 40 करोड से ज्यादा की कमाई की है।
इतना ही नहीं इसने शाहरुख खान से लेकर सलमान खान तक तमाम बॉलीवुड सुपरस्टार की बड़ी-बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड्स भी चकनाचूर कर दिए हैं.वहीं फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो ‘धुरंधर 2’ ने पहले हफ्ते में ही 624.47 करोड़ का कलेक्शन कर डाला था.इसके बाद 8वें दिन फिल्म ने 49.70 करोड़ का कलेक्शन किया।
वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के 9वें दिन यानी दूसरे फ्राइडे को 41.55 करोड़ का कलेक्शन किया है.इसी के साथ ‘धुरंधर 2’ की 9 दिनों की भारत में कुल नेट कमाई 715.72 करोड़ हो गई है।धुरंधर 2’ बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म बनने की ओर तेजी से बढ़ रही है. इस फिल्म ने अब तक पठान , जवान, स्त्री 2, छावा जैसी सभी बड़ी फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है।
अब बस ये पुष्पा 3 (हिंदी) के 836.09 करोड़ और अपनी प्रीक्वल धुरंधर के 894.49 करोड़ के लाइफटाइम कलेकशन को पछाड़ने से पीछे हैं. ‘धुरंधर 2’ 7 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी है और उम्मीद है की दूसरे शनिवार और दूसरे रविवार को फिल्म की कमाई में फिर से तेजी आएगी और ये पुष्पा 2 के हिंदी कलेक्शन को पछाड़ देगी।


