Friday, March 27, 2026

Google search engine
Homeनेशनलराहुल गांधी के सदन में टीशर्ट पहनने पर क्या कहा अखिलेश यादव...

राहुल गांधी के सदन में टीशर्ट पहनने पर क्या कहा अखिलेश यादव ने ?

केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के सदन में टीशर्ट पहनने पर सवाल उठाए हैं, जिसके बाद ड्रेस कोड को लेकर बहस छिड़ गई है. इस पूरे विवाद पर जब समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि किरेन रिजिजू अच्छे आदमी है लेकिन वो ड्रेस कोड कैसे लगा सकते हैं।

क्या निक्कर पहनकर संसद आना चाहिए।सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से जब राहुल गांधी के संसद में टीशर्ट पहनने पर पर सवाल किया गया तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि “तो क्या पहनकर जाना है..?” पत्रकार ने जब टीशर्ट बैन करने की बात कही तो उन्होंने कहा कि “क्यों बैन होनी चाहिए..?

किरन रिजिजू अच्छे और बहुत समझदार आदमी हैं. हम उन्हें बहुत अच्छी तरह जानते हैं. वो भाजपा के मंत्री है. लेकिन, ड्रेस कोड कैसे लगा सकते हैं?अखिलेश यादव ने आगे सवाल करते हुए कहा “ड्रेस कोड क्या निक्कर लागू करोगे.. आपने खुद निक्कर छोड़ दिया, आप भी तो पेंट पहन रहे हो. हम तो तैयार है अगर सारे बीजेपी वाले वहीं निक्कर पहने पुराने वाला..तो हम भी तैयार हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments