केंद्र की मोदी सरकार की तरफ से नोएडा को एक और बड़ी सौगात मिलने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मार्च को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। उससे पहले पुलिस अधिकारियों की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे है,लगातार सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है।
वहीं प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम को देखते हुए स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) ने बुधवार (25 मार्च, 2026) को ही एयरपोर्ट को अपने सुरक्षा घेरे में ले लिया है।उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक रैली को संबोधित करेंगे, जिसमें दो लाख से अधिक लोगों के आने की उम्मीद जताई जा रही है।
आम लोगों को देखते हुए मौके पर साफ-सफाई, बिजली, पानी आदि की व्यवस्था की जा रही है. कार्यक्रम स्थल से लेकर हैलीपैड भी तैयार किए जा चुके है।आने जाने वालों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए ट्रैफिक की व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए गए है।


