Friday, March 27, 2026

Google search engine
Homeइंटरनेशनलभारत के लिए अच्छी ख़बर, ईरान ने भारत समेत अपने मित्र देशों...

भारत के लिए अच्छी ख़बर, ईरान ने भारत समेत अपने मित्र देशों के जहाजों को होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की दी अनुमति

ईरान-इजरायल-अमेरिका जंग के 27वें दिन ईरान ने राहत भरी खबर दी है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने घोषणा की कि भारत समेत अपने मित्र देशों के जहाजों को होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित गुजरने की अनुमति दे दी गई है।

ईरानी विदेश मंत्री ने कहा कि चीन, रूस, भारत, इराक और पाकिस्तान के जहाजों को होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की इजाजत है. मुंबई स्थित ईरान के महावाणिज्य दूतावास ने भी सोशल मीडिया पर इसकी पुष्टि की. पोस्ट में लिखा, ‘हमने चीन, रूस, भारत, इराक और पाकिस्तान सहित अपने मित्र देशों के लिए होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों के सुरक्षित मार्ग की अनुमति दे दी है।

यह फैसला संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस की अपील के बाद आया है. गुटेरेस ने कहा था कि होर्मुज लंबे समय तक बंद रहने से तेल, गैस और उर्वरकों की सप्लाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है. खासकर इस मौसम में जब दुनिया भर में खेती-बुवाई चल रही है, इससे आम लोगों को नुकसान हो रहा है. उन्होंने युद्ध तुरंत खत्म करने की अपील की थी।

ईरानी विदेश मंत्री अराघची ने स्टेट टीवी को दिए इंटरव्यू में बताया कि कई देशों के जहाज मालिकों ने उनसे संपर्क किया और सुरक्षित मार्ग की मांग की।उन्होंने कहा, ‘कुछ देश जो हमारे मित्र हैं या जिनके साथ हमने फैसला किया, उनके जहाजों को हमारे सशस्त्र बलों ने सुरक्षित गुजरने दिया आपने देखा होगा चीन, रूस, पाकिस्तान, इराक और भारत। भारत के दो जहाज कुछ रात पहले गुजरे. यह आगे भी जारी रहेगा, यहां तक कि युद्ध के बाद भी।

अराघची ने साफ कहा कि अमेरिका, इजरायल और उन खाड़ी देशों के जहाजों को अनुमति नहीं दी जाएगी जो इस जंग में शामिल हैं. उन्होंने कहा, ‘हम युद्ध की स्थिति में हैं. इस क्षेत्र को युद्ध क्षेत्र माना जा रहा है।दुश्मन और उनके सहयोगी जहाजों को गुजरने देने का कोई कारण नहीं है,लेकिन दूसरे देशों के लिए रास्ता खुला रहेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments