पंजाब के कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने आज स्थानीय नई दाना मंडी की अप्रोच रोड का उद्घाटन किया। इस अवसर पर संबोधन करते हुए कैबिनेट मंत्री ने बताया कि 600 फीट लंबी और 20 फीट चौड़ी इस अप्रोच रोड पर 14.97 लाख रुपये का खर्च आया है।
उन्होंने कहा कि इस सड़क के बन जाने से जहां मंडी के आढ़तियों और दुकानदारों की प्रमुख मांग पूरी हुई है, वहीं आने वाले गेहूं के सीजन के दौरान किसानों को अपनी फसल मंडी तक लाने-ले जाने में आसानी होगी
।श्री भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार किसानों और व्यापारियों को जरूरी सभी सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए वचनबद्ध है।
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा बुनियादी ढांचे के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए फंड की कोई कमी नहीं है और आने वाले दिनों में और भी विकास परियोजनाएं शुरू की जाएंगी।


