एलपीजी संकट के बीच सरकार पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों को खारिज किया गया है, लोगों से इस पर ध्यान न देने की अपील की गई है। सरकार का फोकस पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) को बढ़ावा देना का है। PNG कनेक्शन को जल्द देने को लेकर सरकार ने कई कदम उठाए है।
वहीं, PNG की सुविधा होने के बाद भी इसे नहीं लेने वाले उपभोक्ताओं को घरेलू रसोई गैस (LPG) की आपूर्ति बंद कर दी जाएगी। सरकार ने इसको लेकर आदेश जारी किया है.सरकार के इस कदम के पीछे गैस नेटवर्क का विस्तार करने के साथ ही एक ही ईंधन पर निर्भरता कम करना है।
पश्चिमी एशिया में छिड़ी जंग के चलते वहां के प्रमुख स्रोतों से होने वाली सप्लाई प्रभावित हुई है। एलपीजी की कमी को दूर करने के लिए सरकार घरेलू और कमर्शियल उपभोक्ताओं को पीएनजी का विकल्प लेने पर जोर दे रही है. पीएनजी की सुविधा ज्यादा आसान है। पीएनजी पाइपलाइन के जरिए रसोई गैस बर्नर तक लगातार पहुंचाई जाती है,
जिससे सिलेंडर की बुकिंग की आवश्यकता नहीं रहती।सरकार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि अगर पीएनजी उपलब्ध होने के बाद भी कोई परिवार इसे नहीं अपनाता है तो तीन महीने बाद एलपीजी की आपूर्ति बंद कर दी जाएगी। हालांकि, जहां पाइप कनेक्शन देना संभव नहीं है, वहां अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) के आधार पर एलपीजी आपूर्ति जारी रह सकेगी।


