Thursday, March 26, 2026

Google search engine
HomeइंटरनेशनलIQ AIR वर्ल्ड एयर क्वालिटी रिपोर्ट,यूपी का लोनी दुनिया का सबसे प्रदूषित...

IQ AIR वर्ल्ड एयर क्वालिटी रिपोर्ट,यूपी का लोनी दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर

स्विस कंपनी आईक्यू एयर की वर्ल्ड एयर क्वालिटी रिपोर्ट 2025 में खुलासा हुआ है कि दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर दिल्ली नहीं बल्कि उससे सटा एक छोटा सा शहर है।यूपी का लोनी 2025 में दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बना। यह शहर गाजियाबाद में स्थित है और एनसीआर का हिस्सा है।

लोनी में पीएम 2.5 का वार्षिक और औसत स्तर 112.5 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया है,सर्दियों के समय में देश की राजधानी दिल्ली में प्रदूषण बहुत बढ़ जाता है। हर तरफ प्रदूषण कर लेकर ही चर्चाएं चलती रहती है, लेकिन हाल ही में आई एक रिपोर्ट ने दिल्ली को सबसे प्रदूषित शहर होने की धारणा को बदल दिया है।रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश के लोनी को 2025 में दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बताया गया है।

यह शहर गाजियाबाद जिले में स्थित है और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र एनसीआर का हिस्सा है।लोनी में पीएम 2.5 का वार्षिक और औसत स्तर 112.5 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया है, जो विश्व स्वास्थ्य संगठन की तय सीमा से 22 गुना ज्यादा है।रिपोर्ट के अनुसार, भारत दुनिया का छठा सबसे ज्यादा प्रदूषित देश है। देश में प्रदूषण का स्तर डब्ल्यूएचओ के तय मानकों से लगभग 10 गुना ज्यादा है

वहीं दुनिया के 25 सबसे प्रदूषित शहरों की लिस्ट में भारत, पाकिस्तान और चीन है। इसके अलावा इस रिपोर्ट में लोनी और आसपास के इलाकों में प्रदूषण के कई कारण बताए गए हैं, जिनमें औद्योगिक इकाइयों की मौजूदगी, ईंट-भट्ठे और भारी वाहनों का दबाव, सर्दियों में ठंड और स्थिर हवा जो प्रदूषण को नीचे रोक लेती है और पंजाब और हरियाणा में पराली जलाने का असर शामिल है।

वहीं इस रिपोर्ट के अनुसार 2025 में दुनिया के सिर्फ 14 प्रतिशत शहर ही तय मानकों पर खरे उत्तर पाए हैं. यह आंकड़ा पिछले साल के 17 प्रतिशत से भी कम है।इसके अलावा इस रिपोर्ट के अनुसार दुनिया का सबसे प्रदूषित देश पाकिस्तान है, वहीं दूसरे नंबर पर बांग्लादेश और तीसरे नंबर पर ताजिकिस्तान है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments