बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ ऐसा तूफान बन चुकी है जो जल्द थमने वाला नहीं है।पहली किस्त के उल्ट इस फिल्म में इतनी ताकत है कि ये पेड प्रीव्यू के दिन से ही टिकट खिड़कियों पर धूम मचा रही है।ओपनिंग वीकेंड के रिकॉर्ड बनाने के बाद, यह फिल्म अब वीकडेज में भी रिकॉर्ड बुक को फिर से लिख रही है।
फर्स्ट मंडे को ऐतिहासिक कमाई करने के बाद इस फिल्म ने पहले मंगलवार को भी धमाल मचा दिया है।आदित्य धर निर्देशित ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफि पर हर दिन सफलता की नई कहानी लिख रही है। इस फिल्म को रिलीज के बाद यूं तो मिक्स्ड रिव्यू मिले थे लेकिन स्ट्रॉन्ग वर्ड ऑफ माउथ की बदौलत रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर 2’ हर दिन छप्पर फाड़ कमाई कर रही है।
वैसे इसने पेड प्रीव्यू में ही 43 करोड़ कमा लिए थे जिसके बाद ये बात तय हो गई थी कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ऐसा बेंच मार्क सेट करेगी की उस तक पहुंचना आने वाली फिल्मों के लिए आसान नहीं होगा। दिलचस्प बात ये है कि ये फिल्म वीकडेज में भी कमाल का कलेक्शन कर रही है।रणवीर सिंह के अलावा, धुरंधर 2 में आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी ने अपने किरदारों को दोहरायाहै।
आदित्य धर द्वारा निर्देशित यह स्पाई थ्रिलर 19 मार्च को रिलीज़ हुई थी।इसकी प्रीक्वल धुरंधर ने दुनिया भर में 1300 करोड़ रुपये कमाए थे और दिसंबर में रिलीज़ होने के तीन महीने बाद भी यह अभी भी सिनेमाघरों में चल रही है।इसका सीक्वल और भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए तैयार है।


