Thursday, March 26, 2026

Google search engine
Homeपंजाबपंजाब एशियन हॉकी चैंपियनशिप की मेज़बानी करेगा

पंजाब एशियन हॉकी चैंपियनशिप की मेज़बानी करेगा

चंडीगढ़ में आज एशियन हॉकी चैंपियनशिप की मेज़बानी को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान की मौजूदगी में एक अहम समझौता ज्ञापन (MOU) पर हस्ताक्षर किए गए।इस MOU पर चंडीगढ़ में हॉकी इंडिया और पंजाब राज्य खेल परिषद के बीच हस्ताक्षर किए गए।

इसके तहत, पंजाब इस मशहूर अंतरराष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट की मेज़बानी करेगा।सीएम मान ने कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय आयोजन पंजाब में खेलों को और बढ़ावा देगा और युवाओं को हॉकी समेत दूसरे खेलों की ओर आकर्षित करेगा।

आज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चंडीगढ़ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की सीएम मान ने स्पोर्ट्स को लेकर अहम घोषणाएं की। उन्होंने पंजाब के खिलाड़ियों की उपलब्धियों पर गर्व जताया और कहा कि राज्य स्पोर्ट्स के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में पहली बार इंटरनेशनल लेवल का हॉकी टूर्नामेंट आयोजित किया जाएगा। यह एशिया हॉकी चैंपियन ट्रॉफी अक्टूबर-नवंबर में मोहाली और जालंधर में आयोजित की जाएगी।

यह पंजाब के लिए एक बड़ी उपलब्धि है क्योंकि इससे पहले इतना बड़ा इवेंट होस्ट नहीं किया गया था। इसके अलावा, पंजाब को हर साल टॉप टीमों के साथ 4 नेशंस हॉकी टूर्नामेंट आयोजित करने का ऑफर भी मिला है। इसके साथ ही, उन्होंने कहा कि अंडर-13 बैडमिंटन का नेशनल लेवल टूर्नामेंट भी पंजाब में आयोजित किया जाएगा, जो राज्य को 44 साल बाद मिला है।

मुख्यमंत्री ने पंजाब के इतिहास में स्पोर्ट्स के महत्व के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि गुरु अंगद देव जी ने मल्ल अखाड़े शुरू किए और गुरु हरगोबिंद साहिब जी ने युवाओं को घुड़सवारी और तीरंदाजी के लिए प्रेरित किया। मार्शल आर्ट्स और गतका हमारे विरासती स्पोर्ट्स हैं। मॉडर्न स्पोर्ट्स के साथ-साथ पंजाब में कबड्डी, रेसलिंग, टग ऑफ वॉर जैसे स्पोर्ट्स पसंद किए जाते हैं।

उन्होंने पंजाब के मशहूर प्लेयर्स जैसे हरमनप्रीत कौर, शुभमन गिल और हरलीन देओल का ज़िक्र किया और कहा कि स्टेट स्पोर्ट्स में देश का नाम रोशन कर रहा है।2023 में नई स्पोर्ट्स पॉलिसी लागू की गई। बजट 350 करोड़ से बढ़ाकर 1791 करोड़ किया गया। पंजाब में कोच की संख्या 500 से बढ़ाकर 2458 की गई। 324 नए कोच भर्ती किए गए, 48 प्लेयर्स को कोच बनाया गया।

ओलंपिक की तैयारी के लिए 15 लाख, एशियन गेम्स के लिए 8 लाख। गोल्ड मेडल विनर्स को 1 करोड़ के प्राइज़, 4 साल में करीब 100 करोड़ बांटे गए। आर्मी/एयर फोर्स के प्लेयर्स को भी सम्मानित किया गया।9 प्लेयर्स को PCS और DSP की नौकरी दी गई। 3100 प्लेग्राउंड (1350 करोड़), 2700 पर काम चल रहा है, जून 2026 तक पूरे होंगे। 3000 जगहों पर जिम, 17,000 स्पोर्ट्स किट बांटी गई।

मोहाली, बठिंडा, लुधियाना में हॉकी टर्फ अपग्रेड, मोहाली में नया सिंथेटिक ट्रैक। डाइट अलाउंस 240 रुपये से बढ़ाकर 480 रुपये किया गया। 13 सेंटर्स ऑफ एक्सीलेंस में न्यूट्रिशन मेन्यू लागू किया गया। 1046 खिलाड़ियों को डायरेक्ट फंड ट्रांसफर, एलीट खिलाड़ियों के लिए अलग फंडिंग। ‘खेडां वतन पंजाब दीयां’ में हिस्सा 1.5 लाख से बढ़ाकर 5 लाख किया गया। पैरा स्पोर्ट्स सहित हर साल 10,000 खिलाड़ियों को 10 करोड़ रुपये का इनाम।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments