पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर के इस्तीफा देने के बाद हरपाल सिंह चीमा को ट्रांसपोर्ट विभाग दे दिया गया है साथ ही डा. रवजोत को जेल मंत्री बनाया गया है। बता दे कि अमृतसर वेयरहाउस डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (DM) गगनदीप सिंह रंधावा केस में नाम आने के बाद मंत्री
लालजीत सिंह भुल्लर ने इस्तीफा दे दिया था। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।इस मामले में सीएम मान ने चीफ सेक्रेटरी को जांच के आदेश दिए है।


