पंजाब में रोजाना गैंगस्टरो से जुड़ी ख़बरें सामने आ रही है। चंडीगढ़ में बंबीहा गैंग ने 3 दिनों में तीन घटनाएं हुई, जो बंबीहा गैंग के लकी पटियाल के नाम पर की गईं।पंजाब यूनिवर्सिटी में SOPU नेता जसदीप पर गोलीबारी की घटना के बाद, सेक्टर 9 में प्रॉपर्टी डीलर चमनप्रीत की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
उसी दिन, सेक्टर 9 में एक सैलून मालिक को लकी पटियाल के नाम से एक कॉल आया, जिसमें ₹1 करोड़ की रंगदारी मांगी गई।पुलिस स्टेशन 34 में दर्ज शिकायत में सैलून मालिक ने बताया कि सेक्टर 9 में उनका एक सैलून है। बुधवार शाम करीब 6:43 बजे, उन्हें एक अनजान इंटरनेशनल नंबर से WhatsApp कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को गैंगस्टर लकी पटियाल बताया और दावा किया कि उसे उनके कारोबार के बारे में पूरी जानकारी है।
आरोपी ने ₹1 करोड़ की मांग की और पैसे न देने पर उनके परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी।जब सैलून मालिक ने कहा कि उनके पास इतनी बड़ी रकम नहीं है, तो आरोपी ने उन पर दबाव डाला कि वे तुरंत ₹50 लाख और बाकी ₹50 लाख बाद में दे दें। उसने पैसे न देने पर गंभीर अंजाम भुगतने की चेतावनी भी दी।


