पंजाब के सीएम भगवंत मान ने चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। बता दे कि मुख्यमंत्री ने आज आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के चार साल पूरे होने पर पीसी की। इस दौरान उन्होंने कहा कि पंजाब कई सालों बाद हॉकी एशिया कप चैंपियनशिप होस्ट कर रहा है। यह मुकाबले जालंधर और मोहाली के बर्ल्टन पार्क में होंगे। फाइनल 21 और 22 तारीख को होगा।
मुख्यमंत्री मान ने यह भी कहा कि अमृतसर में एक इंटरनैशनल क्रिकेट स्टेडियम बनाने की योजना है। इसके लिए ज़मीन देखी जा रही है और एयरपोर्ट एंव होटलों से जुड़ी ज़रूरी शर्तें पूरी की जा रही है। चुनावों के बारे में बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार हमारी लड़ाई किसी दूसरी पार्टी से नहीं, बल्कि खुद से है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर पंजाब में BJP की सरकार बनती है तो यह धार्मिक लड़ाई का रूप ले सकता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में 300 यूनिट फ्री बिजली स्कीम लागू करते समय विरोधी पार्टियों ने कई सवाल उठाए थे। लेकिन सरकार ने जुलाई 2022 से यह स्कीम शुरू कर दी थी। आज करीब 90 फीसदी परिवारों को ज़ीरो बिजली बिल का फायदा मिल रहा है। इसके साथ ही किसानों को दिन में आठ घंटे लगातार बिजली दी जा रही है। हेल्थ सर्विसेज़ के बारे में उन्होंने कहा कि राज्य में अब तक 881 आम आदमी क्लीनिक खोले जा चुके हैं और जल्द ही 200 और क्लीनिक खोलने की योजना है।
इन क्लीनिकों में लाखों लोगों ने मुफ़्त इलाज और टेस्ट का फ़ायदा उठाया है। हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम के तहत हज़ारों मरीज़ों का मुफ़्त इलाज भी किया जा रहा है।स्पोर्ट्स के बारे में उन्होंने कहा कि लंबे समय के बाद पंजाब एशिया कप हॉकी होस्ट करने जा रहा है। ये मैच जालंधर और मोहाली के बर्लटन पार्क ग्राउंड में होंगे। इससे पंजाब की स्पोर्ट्स परंपरा और मज़बूत होगी।
साथ ही, अमृतसर में एक नया इंटरनेशनल लेवल का क्रिकेट स्टेडियम बनाने का ऐलान किया गया है।एग्रीकल्चर के बारे में उन्होंने कहा कि नहर के पानी का इस्तेमाल 21-22 फीसदी से बढ़कर 70 फीसदी से ऊपर हो गया है। पिछले चार सालों में करीब 65 हज़ार युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है।ड्रग्स के ख़िलाफ़ मुहिम के तहत ड्रग तस्करों की प्रॉपर्टी ज़ब्त की जा रही है और यह कार्रवाई तब तक जारी रहेगी जब तक ड्रग पूरी तरह खत्म नहीं हो जाता। इसके अलावा रोड सेफ्टी फोर्स बनने के बाद सड़क हादसों में होने वाली मौतों में भी कमी आई है।


