Sunday, March 15, 2026

Google search engine
Homeपंजाबनिलंबित DIG हरचरण सिंह भुल्लर मामले में क्या आया अपडेट ?

निलंबित DIG हरचरण सिंह भुल्लर मामले में क्या आया अपडेट ?

पंजाब पुलिस के निलंबित DIG हरचरण सिंह भुल्लर के रिश्वत मामले में सह-आरोपी बिचौलिए कृष्ण शारदा और उनकी पत्नी हनी शर्मा के बैंक और डाकघर खातों को अनफ्रीज़ करने की अर्जी कोर्ट में स्वीकार ली है। कृष्ण और उनकी पत्नी ने बैंक और डाकघर खातों को अनफ्रीज़ करने के लिए अलग-अलग अर्जी दाखिल की थी। वहीं, DIG भुल्लर की अर्जी पर सुनवाई पहले से ही चल रही है, जिसका जांच एजेंसी CBI ने विरोध किया है।

हालांकि, अदालत ने CBI के विरोध को खारिज कर दिया और निर्देश दिया कि सत्यापन अधिकारी का नंबर बचाव पक्ष के वकील को उपलब्ध कराया जाए। दूसरी ओर, शुक्रवार को DIG हरचरण सिंह भुल्लर और कृष्ण शारदा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेश हुए। पेशी के बाद, अदालत ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। भुल्लर के खिलाफ दर्ज आय से अधिक संपत्ति के एक अलग मामले में अभी चालान पेश किया जाना बाकी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments