Thursday, April 23, 2026

Google search engine
Homeपंजाबसोने-चांदी की कीमत में उछाल

सोने-चांदी की कीमत में उछाल

घरेलू फ्यूचर मार्किट में मंगलवार, 10 मार्च को सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है।मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 2 अप्रैल, 2026 का एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर वायदा करीब 1532 रुपये की तेजी के साथ ट्रेड कर रहा था।वहीं चांदी की कीमतों में भी 8740 रुपये की तेजी थी। एमसीएक्स पर गोल्ड वायदा 1,61,743 रुपये (प्रति 10 ग्राम) पर ओपन हुआ।

इसके आखिरी कारोबारी दिन एमसीएक्स पर सोना 1,60,299 रुपये पर ट्रेड करते हुए बंद हुआ था।10 मार्च की सुबह करीब 9:50 बजे, एमसीएक्स पर 2 अप्रैल का एक्सपायरी वाला गोल्ड 0.96 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,61,831 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। गोल्ड फ्यूचर वायदा शुरुआती कारोबार में 1,61,831 रुपये के हाई लेवल पर पहुंचा था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments