Thursday, April 9, 2026

Google search engine
Homeपंजाबश्री आनंदपुर साहिब की धरती पर होला मोहल्ला की शुरुआत

श्री आनंदपुर साहिब की धरती पर होला मोहल्ला की शुरुआत

श्री आनंदपुर साहिब की धरती पर आज खालसा की शान के प्रतीक त्योहार होला मोहल्ला का पहला दिन है। पंजाब के शिक्षा मंत्री स.हरजोत सिंह बैंस ने आज श्री आनंदपुर साहिब में चल रहे होला मोहल्ला समारोह के अवसर पर बड़ी संख्या में पहुंचने वाली संगत के लिए बनाई गई स्थायी टेंट सिटी सहित निर्बाध धार्मिक दर्शन सुनिश्चित करने हेतु आधारभूत ढांचे के विस्तार और पर्यावरण अनुकूल पहलों संबंधी व्यापक प्रबंधों की जानकारी साझा की।

आज यहां पंजाब भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मंत्री ने बताया कि भारत की पहली स्थाई एयर-कंडीशंड टेंट सिटी और ग्रीन होला मोहल्ला सहित कई महत्वपूर्ण पहल शुरू की गई हैं। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष अस्थायी ढांचे की सफलता और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निरीक्षण के बाद स्थायी टेंट सिटी स्थापित करने का निर्णय लिया गया था, जिसे अब पवित्र नगरी में स्थापित कर दिया गया है।

पर्यावरण संरक्षण के प्रति भगवंत सिंह मान सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए स. हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि इस वर्ष ग्रीन होला मोहल्ला मनाया जाएगा। सिंगल-यूज़ प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है और पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा सभी लंगर स्थलों पर बायोडिग्रेडेबल विकल्प उपलब्ध कराने का खर्च वहन किया जाएगा।उन्होंने बताया कि लाखों श्रद्धालुओं की सेवा के लिए बड़े स्तर पर लंगर लगाए जा रहे हैं,

इसलिए पर्यावरणीय चिंताओं को प्राथमिकता दी गई है। उपयोग में आने वाली प्रत्येक प्लेट, कप और बर्तन बायोडिग्रेडेबल एवं गैर-प्लास्टिक सामग्री से बने होंगे।विश्वभर की सिख संगत को गुरु घर के दर्शन हेतु आमंत्रित करते हुए स. बैंस ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के शहीदी पर्व और फतेहगढ़ साहिब में शहीदी सभा के उपरांत अब राज्य सरकार नए उत्साह के साथ होला मोहल्ला मना रही है। उन्होंने संगत से परिवार सहित इस ऐतिहासिक और आध्यात्मिक उत्सव में शामिल होने की अपील की।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments