Friday, April 24, 2026

Google search engine
Homeपंजाबचंडीगढ़ पासपोर्ट दफ्तर को मिली बम की धमकी ..

चंडीगढ़ पासपोर्ट दफ्तर को मिली बम की धमकी ..

चंडीगढ़ के सेक्टर-34 और इंडस्ट्रियल एरिया में पासपोर्ट ऑफिस को ईमेल से बम की धमकी मिलने के बाद शहर में दहशत फैल गई। जानकारी के मुताबिक, इस धमकी भरे ईमेल में सेक्टर-17 के बस स्टैंड का भी जिक्र था, जिसके चलते पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया। सूचना मिलते ही बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीमें मौके पर पहुंची और संबंधित बिल्डिंग्स में कड़ी तलाशी अभियान चलाया गया।

सुरक्षा के मद्देनजर कुछ देर के लिए इलाके को खाली करवा दिया गया और वहां आने-जाने वाले लोगों की चेकिंग की गई। मौके पर पहुंचे सीनियर पुलिस अधिकारियों ने हालात का जायजा लिया और साइबर सेल की टीम अब इस ईमेल की जांच कर रही है ताकि पता लगाया जा सके कि यह मेल किसने और कहां से भेजा है।

शुरुआती जांच में इसे शरारती तत्वों का काम माना जा रहा है,लेकिन पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। अभी तक तलाशी के दौरान कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली है। पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत प्रशासन को सूचित करें।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments