Thursday, April 9, 2026

Google search engine
Homeइंटरनेशनलबहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और यूएई में सोमवार को...

बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और यूएई में सोमवार को होने वाली दोनों CBSE की परीक्षाएं स्थगित

मध्य पूर्व क्षेत्र में बढ़ते सैन्य तनाव और अस्थिर हालात को देखते हुए सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और यूएई में सोमवार को होने वाली दोनों कक्षाओं की परीक्षाओं को फिलहाल स्थगित कर दिया है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि मौजूदा हालात में विद्यार्थियों और परीक्षा स्टाफ की सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता है।

मध्य पूर्व में ईरान, इजरायल और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच बढ़ते टकराव के कारण हवाई क्षेत्र बंद होने और उड़ानें रद्द होने जैसी समस्याएं आ रही हैं।ऐसी स्थिति में विद्यार्थियों का परीक्षा केंद्र तक पहुंचना और स्टाफ की उपलब्धता मुश्किल हो रही थी। सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल केवल 2 मार्च की परीक्षाओं को मुल्तवी किया गया है।

3 मार्च को एक समीक्षा बैठक रखी गई है, जिसमें 5 मार्च से बाद होने वाली परीक्षाओं के बारे में फैसला लिया जाएगा। बताते चलें कि सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन भारत से इलावा विदेशों के 26 देशों में हर साल बोर्ड की परीक्षाएं करवाता है। दुनिया भर में बोर्ड से मान्यता प्राप्त 200 से अधिक स्कूल हैं।

दूसरी ओर बोर्ड ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे उस फर्जी नोटिस को भी पूरी तरह झूठा बताया है, जिसमें बाकी सारी परीक्षाएं रद्द करने और वैकल्पिक मूल्यांकन के आधार पर अंक देने का दावा किया गया था। सीबीएसई ने कहा है कि विद्यार्थी केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें।

यह फैसला केवल प्रभावित मध्य पूर्व देशों के परीक्षा केंद्रों पर लागू है, जबकि भारत और अन्य देशों में परीक्षाएं तय शेड्यूल के अनुसार जारी रहेंगी। मुल्तवी की गई परीक्षाओं की नई तारीखें हालात सामान्य होने के बाद घोषित की जाएंगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments