पंजाब के मौसम में बदलाव आया है और पहले के मुकाबले ठंड से राहत मिली है। वहीं, सरकार ने बदलते मौसम को देखते हुए टाइमिंग बदलने का फैसला किया है। ये नए ऑर्डर 1 मार्च से 31 मार्च तक लागू रहेंगे। जारी किए गए ऑर्डर के मुताबिक, प्राइमरी स्कूल अब सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक खुलेंगे। जबकि मिडिल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों का टाइम सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:50 बजे तक तय किया गया है।
एजुकेशन डिपार्टमेंट ने साफ किया कि यह फैसला स्टूडेंट्स की सुविधा और बदलते मौसम को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। सभी सरकारी स्कूलों को सख्त हिदायत दी गई है कि वे तय समय पर क्लास लगाएं और स्टूडेंट्स की रेगुलर अटेंडेंस पक्की करें। डिपार्टमेंट ने कहा है कि इन ऑर्डर को मानने में कोई ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।



