Saturday, February 28, 2026
Google search engine
Homeनेशनलपंजाब के होम सेक्रेटरी, DGP पंजाब, जालंधर CP, दिल्ली विधानसभा की प्रिविलेज...

पंजाब के होम सेक्रेटरी, DGP पंजाब, जालंधर CP, दिल्ली विधानसभा की प्रिविलेज कमेट के सामने हुए पेश

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी से जुड़े कथित वीडियो मामले की जांच के सिलसिले में पंजाब के तीन बड़े अधिकारी आज दिल्ली विधानसभा पहुंचे हैं। पंजाब के होम सेक्रेटरी आलोक शेखर, DGP गौरव यादव और जालंधर पुलिस कमिश्नर आज दिल्ली विधानसभा की प्रिविलेज कमिटी के सामने पेश हुए हैं।

बताया जा रहा है कि यह अधिकारी आतिशी के कथित वीडियो मामले में अपना पक्ष रखने के लिए यहां पहुंचे हैं।यह विवाद दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी की सिख गुरुओं के बारे में की गई कथित टिप्पणियों से शुरू हुआ था। इस संबंध में पंजाब की जालंधर पुलिस ने दिल्ली के कानून मंत्री कपिल मिश्रा के खिलाफ एक वीडियो शेयर करने पर FIR दर्ज की थी।

पुलिस ने दावा किया था कि यह वीडियो ‘डॉक्टर्ड’ था।दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा ने स्पीकर से शिकायत की थी कि पंजाब पुलिस की यह कार्रवाई सदन के प्रिविलेज का उल्लंघन है, क्योंकि यह मामला विधानसभा की कार्यवाही से जुड़ा था। दिल्ली विधानसभा के स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने इसे ‘एग्जीक्यूटिव ओवररीच’ बताया और मामले को प्रिविलेज कमिटी को भेज दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments