Saturday, February 28, 2026
Google search engine
Homeपंजाबमानसा के सरदूलगढ़ में अज्ञात हमलावरों ने दिन-दिहाड़े दो व्यक्तियों पर चलायी...

मानसा के सरदूलगढ़ में अज्ञात हमलावरों ने दिन-दिहाड़े दो व्यक्तियों पर चलायी गोली

पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। मानसा जिले के सरदूलगढ़ में आज सुबह एक खौफनाक घटना कर दी गई। अज्ञात हमलावरों ने दिन-दिहाड़े दो व्यक्तियों पर गोलियां बरसाकर क्रूरता से उनकी हत्या कर दी। हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग की, जिसके चलते काका सिंह और उनका नौकर घटनास्थल पर ही शहीद हो गए।जानकारी मिलते ही पुलिस के सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

पुलिस द्वारा जारी जानकारी के मुताबिक, पूरे इलाके को घेराबंद कर लिया गया है। हमलावरों की पहचान के लिए आस-पास के सीसीटीवी कैमरों की बारीकी से छानबीन की जा रही है। प्रारंभिक जांच में इस मामले को पुरानी रंजिश से जोड़ा जा रहा है।पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है और जल्द ही हमलावरों को पकड़ने का दावा किया है। यह घटना पंजाब में बढ़ती हिंसा को लेकर चिंता बढ़ा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments