घरेलू फ्यूचर मार्किट में शुक्रवार, 27 फरवरी के कारोबारी दिन सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 2 अप्रैल, 2026 का एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर वायदा आज 0.12 प्रतिशत या 196 रुपये की उछाल के साथ ट्रेड कर रहा है।
वहीं 5 मार्च 2026 का सिल्वर फ्यूचर वायदा भी 1.90 फीसदी उछल गया है।एमसीएक्स पर सुबह करीब 10 बजे गोल्ड वायदा 1,59,905 रुपये (प्रति 10 ग्राम) पर कारोबार कर रहा था। सोने ने दिन की शुरुआत 1,60,050 रुपये पर की थी। आखिरी कारोबारी दिन की तुलना में सोना का भाव 196 रुपये की तेजी दर्ज कर रहा है। कारोबारी दिन का हाई लेवल 1,60,234 रुपये था।



