Friday, February 27, 2026
Google search engine
Homeनेशनलसोने के क्या है दाम ?

सोने के क्या है दाम ?

सोने की कीमतों में बीते लगभग 7 दिनों से तेजी देखी जा रही थी, जिस पर आज ब्रेक लगा है। अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में बढ़ती भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं और अमेरिका में कारोबार को लेकर बढ़ती आशंकाओं के बीच सोने और चांदी की कीमतों में लगातार तेजी देखी जा रही थी।आज गुरुवार, 26 फरवरी को सोने-चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट देखी जा रही है।

आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,61,680 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जो कल के मुकाबले 210 रुपये कम है। कल 24 कैरेट सोने की कीमत 1,61,890 रुपये थी।वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत आज प्रति 10 ग्राम के हिसाब से 1,48,200 रुपये है।इसमें भी बुधवार के मुकाबले 200 रुपये की कमी आई है।

एक दिन पहले 10 ग्राम के 22 कैरेट सोने की कीमत 1,48,400 रुपये थी।इसी तरह से 18 कैरेट सोने का भाव भी कल के 1,21,420 रुपये के मुकाबले 160 रुपये सस्ती होकर 1,21,260 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments