शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया आज चंडीगढ़ डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में पेश हुए। कोर्ट ने उन्हें 2021 में मुख्यमंत्री के घर के घेराव के दौरान चंडीगढ़ पुलिस के साथ हुई झड़प के मामले में खुद पेश होने का सख्त आदेश दिया था।2021 में बिक्रम मजीठिया और अकाली दल के दूसरे नेताओं ने मुख्यमंत्री के घर की तरफ विरोध मार्च निकाला था।
इस दौरान प्रदर्शनकारियों और चंडीगढ़ पुलिस के बीच तीखी झड़प हुई, जिसके बाद पुलिस ने मजीठिया और दूसरों के खिलाफ FIR दर्ज की।मजीठिया सोमवार को कोर्ट में पेश नहीं हुए। उनके वकील राजेश कुमार राय ने पार्टी की एक ज़रूरी मीटिंग का हवाला देते हुए पेशी से छूट मांगी थी। कोर्ट ने उन्हें एक दिन की राहत देते हुए साफ कर दिया था कि उन्हें मंगलवार को हर हाल में पेश होना होगा।
हाईकोर्ट ने पूर्व मंत्री डा. दलजीत सिंह चीमा और महेशिंदर सिंह ग्रेवाल के खिलाफ दर्ज FIR पहले ही रद्द कर दी है। अब इस केस की कार्रवाई सिर्फ़ बिक्रम मजीठिया और कुछ दूसरे आरोपियों के खिलाफ ही चलेगी। आज की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने केस की अगली सुनवाई की तारीख तय कर दी है।



