पंजाब विधानसभा के बजट सेशन का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। सेशन की शुरुआत गवर्नर के संबोधन से होगी। पहले दिन की कार्यवाही श्रद्धांजलि और गवर्नर के भाषण से शुरू होगी। 7 मार्च को छुट्टी रहेगी और 8 मार्च रविवार को बजट पेश किया जाएगा।
पंजाब विधानसभा के इतिहास में यह पहली बार होगा जब बजट सेशन रविवार को हो रहा है। जानकारों का मानना है कि सरकार इस दिन महिलाओं को 1,000 रुपये देने का ऐलान कर सकती है, इसलिए यह तारीख चुनी गई है।विधानसभा से मिली जानकारी के मुताबिक, 9 मार्च को गवर्नर के एड्रेस पर चर्चा होगी और धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया जाएगा।
10 और 11 मार्च को दो दिन बजट पर चर्चा होगी। इस दौरान सभी पार्टियों के विधायकों को उनकी संख्या के हिसाब से बोलने का समय दिया जाएगा। 12 मार्च को नॉन-ऑफिशियल काम होगा।13 मार्च से 15 मार्च तक सेशन के बीच ब्रेक रहेगा। इस बीच, मोहाली में “इन्वेस्ट पंजाब” इवेंट होगा, जहां देश-विदेश से इन्वेस्टर पंजाब में इन्वेस्टमेंट के मौके देखने आएंगे। 16 मार्च को सदन अनिश्चित काल के लिए स्थगित रहेगा।



