Wednesday, February 25, 2026
Google search engine
Homeपंजाबसुखपाल खेहरा करेंगे हाईकोर्ट का रूख, 'आप' सरकार पर राजनीतिक बदले की...

सुखपाल खेहरा करेंगे हाईकोर्ट का रूख, ‘आप’ सरकार पर राजनीतिक बदले की भावना के लगाए आरोप

कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खेहरा ने पंजाब की आम आदमी पार्टी के खिलाफ हाईकोर्ट जाने का फैसला किया है। उन्होंने पंजाब सरकार और राज्य पुलिस पर राजनीतिक बदले की भावना के गंभीर आरोप लगाए है। खेहरा ने ट्विटर (X) पर मुख्यमंत्री भगवंत मान, अरविंद केजरीवाल और DGP पंजाब पुलिस पर निशाना साधते हुए पूरी कार्रवाई को अमानवीय बताया।

बता दें कि बीते दिन कपूरथला स्थित उनकी रिहायश पर प्रशासन ने पीला पंजा चलाया था। जिस पर सुखपाल खेहरा ने निशाना साधते हुए कहा कि “इक चोरी, उत्तों सीना ज़ोरी ” वाली कहावत इन लोगों पर बिल्कुल सही बैठती है। उन्होंने आरोप लगाया कि साजिश के तहत पहले बिना किसी नोटिस या सुनवाई के उनकी प्रॉपर्टी को गैर-कानूनी ढंग से गिराया गया और अब पीड़ित होने के बावजूद उनके खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है।

खेहरा ने कड़े शब्दों का इस्तेमाल करते हुए पुलिस अधिकारियों को “वर्दी में अपराधी” और नेताओं को “कायर” कहा। उन्होंने कहा कि सरकार जानती है कि वह इस मामले को लेकर हाई कोर्ट जाएंगे, इसीलिए बदले की भावना से ऐसी कार्रवाई की जा रही है। MLA खैरा ने साफ किया कि वे इन कार्रवाइयों से डरने वाले नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि वह इस लड़ाई को पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट तक ले जाएंगे और इसे इसके लॉजिकल एंड तक पहुंचाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि वे दोषी पुलिस और सिविल अधिकारियों को सजा दिलाकर ही दम लेंगे। इस पूरे घटनाक्रम के बाद राज्य की राजनीति एक बार फिर गर्मा गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments