Saturday, February 21, 2026
Google search engine
Homeपंजाबइंडिया AI इम्पैक्ट समिट में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन

दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में यूथ कांग्रेस ने हंगामा किया। यूथ कांग्रेस ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। इंडियन यूथ कांग्रेस ने एक्स पर पोस्ट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और उनकी सरकार की विदेश नीति पर सवाल उठाया।

यूथ कांग्रेस ने कहा, ‘जब विदेश नीति में झुकाव, कॉरपोरेट दबाव और चुप्पी हावी हो तो साफ है पीएम मोदी COMPROMISED हैं. इसी सच्चाई को बेनकाब करने भारतीय युवा कांग्रेस के जाबांज कार्यकर्ता AI Summit पहुंचे और Compromised PM के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। देश की अस्मिता से कोई समझौता नहीं. इंकलाब जिंदाबाद.’ कांग्रेस के इस प्रदर्शन पर बीजेपी ने कडा विरोध किया ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments