Saturday, February 21, 2026
Google search engine
Homeनेशनलक्यों बढ़ रहे सोने के दाम ?

क्यों बढ़ रहे सोने के दाम ?

आज 20 फरवरी को सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। MCX सोने की हल्की खरीदारी होती देखी गई. हालांकि, कीमत 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास रही। MCX सिल्वर भी थोड़ी सी बढ़त के साथ 2.43 लाख रुपये से ऊपर ट्रेड कर रहा है। वहीं, स्पॉट गोल्ड की कीमत 5010 डॉलर के निशान से ऊपर ट्रेड कर रही है।

बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को खुलेआम चेतावनी देते हुए न्यूक्लियर डील के लिए 10-15 दिन का अल्टीमेटम दिया है, नहीं तो ईरान को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी है। .आज देश में 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम के हिसाब से 155,620 रुपये है, जबकि दुबई में यह 147,844 है, जो 7,776 या 5.26 परसेंट का अंतर दिखाता है।

इसी तरह से भारत में 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने की कीमतें भी दुबई में सोने की कीमत के मुकाबले लगभग 5.26 परसेंट ज्यादा है। इसमें फीस, ड्यूटी और टैक्स शामिल नहीं है। कुल मिलाकर आज भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत में प्रति 10 ग्राम के हिसाब से 830 रुपये, 22 कैरेट की कीमत में 760.90 रुपये और 18 कैरेट सोने की कीमत में 622.50 रुपये का उछाल आया है।

डॉलर के मजबूत होने के चलते सोने की कीमतें ऊपर-नीचे हो रही हैं क्योंकि करेंसी बास्केट में दूसरी करेंसीज के मुकाबले डॉलर के मजबूत होने से आमतौर पर दूसरी करेंसी में खरीदारों के लिए सोना महंगा हो जाता है, जिससे इसकी डिमांड कम हो जाती है।US फेडरल रिजर्व की FOMC मीटिंग के मिनट्स से पता चला कि पॉलिसी बनाने वालों में रेट कट को लेकर राय बंटी हुई है।

कुछ का कहना है कि अगर महंगाई के टारगेट पूरे नहीं हुए तो ब्याज दरें बढ़ सकती है। हालांकि, CME फेडवॉच टूल के मुताबिक, मार्केट अभी भी इस साल के लिए कम से कम दो रेट कट की उम्मीद कर रहा है। सोना कम ब्याज दर वाले माहौल में अच्छा परफॉर्म करता है. इसके अलावा, US और ईरान के बीच बढ़ता भी सेफ-हेवन की अपील को बढ़ा रहे है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments