पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 23 फरवरी को पंजाब कैबिनेट की मीटिंग बुलाई है। यह मीटिंग मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में चंडीगढ़ के सेक्टर-2 में मुख्यमंत्री आवास पर होगी। इस मीटिंग में राज्य से जुड़े कई ज़रूरी मुद्दों पर चर्चा होगी
कई ज़रूरी फ़ैसले लिए जाने की उम्मीद है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, मीटिंग में जनहित से जुड़े कई प्रस्तावों पर विचार किया जाएगा, जिनके फ़ैसलों से राज्य की पॉलिसी और एडमिनिस्ट्रेटिव कामों पर असर पड़ सकता है।



