Thursday, April 9, 2026

Google search engine
Homeनेशनलकेंद्र सरकार ने पंजाब में एक 6-लेन एक्सेस-कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड स्पर को...

केंद्र सरकार ने पंजाब में एक 6-लेन एक्सेस-कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड स्पर को दी मंजूरी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने चंडीगढ-मोहाली-पंचकूला के लोगों के लिए घोषणा की है। केंद्र सरकार ने ₹1,463.95 करोड़ की लागत से पंजाब में एक 6-लेन एक्सेस-कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड स्पर को मंजूरी दे दी है। यह स्पर NH-205A के अंबाला-चंडीगढ़ सेक्शन को जीरकपुर बायपास से जोड़ेगा और ट्राई-सिटी रिंग रोड प्रोजेक्ट का एक मुख्य हिस्सा बनेगा।

यह नया कॉरिडोर मोहाली, चंडीगढ़ और पंचकूला के प्रमुख शहरी जंक्शनों पर गंभीर ट्रैफिक जाम को काफी हद तक घटा देगा। अब शहरों से गुजरने की बजाय इस स्पर के रास्ते आवाजाही को डायवर्ट किया जाएगा। NH-44, NH-205A और NH-152 पर भारी वाहनों का दबाव घटेगा, जिससे रोजाना आने-जाने वालों को काफी राहत मिलेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments