Thursday, April 9, 2026

Google search engine
Homeपंजाबकनाडा के ब्रैम्पटन से सांसद अमरजीत सिंह दरबार साहिब में हुए नत

कनाडा के ब्रैम्पटन से सांसद अमरजीत सिंह दरबार साहिब में हुए नत

कनाडा के ब्रैम्पटन से सांसद अमरजीत सिंह अपने परिवार के साथ सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेका। गुरु घर में नतमस्तक होने के बाद उन्होंने सभी की भलाई के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए MP गिल ने कहा कि आज उनके लिए बहुत खुशकिस्मती का दिन है क्योंकि गुरु घर जाने का मौका गुरु की कृपा से ही मिलता है।

उनके मुताबिक, यह धरती बहुत पवित्र है और यहां आकर मन को बहुत शांति मिलती है। MP गिल ने कहा कि इस दौरान उनकी शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी से जुड़ी कई संस्थाओं से बातचीत हुई और हरजिंदर सिंह धामी से भी मुलाकात हुई। उन्होंने कहा कि विदेशों में अपनी कम्युनिटी और कल्चर को फलता-फूलता देखकर उन्हें खुशी और सुकून मिलता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments