Thursday, April 9, 2026

Google search engine
Homeपंजाबतरनतारन सरपंच हत्या मामले में DSP पट्टी और सरहाली SHO सस्पेंड

तरनतारन सरपंच हत्या मामले में DSP पट्टी और सरहाली SHO सस्पेंड

तरनतारन में आम आदमी पार्टी से मौजूदा सरपंच हरभिंदर सिंह निवासी ठठ्ठियां महंता की बीते दिनों एक विवाह समागम में गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले के संबंध में डी.जी.पी. पंजाब ने ड्यूटी में लापरवाही बरतते हुए डी.एस.पी. पट्टी जगबीर सिंह और सरहाली पुलिस स्टेशन इंचार्ज गुरविंदर सिंह लाडा को सस्पेंड कर दिया है।

सरपंच हरभिंदर सिंह के कत्ल मामले की जिम्मेदारी विदेश में रह रहे गैंगस्टर सतनाम सिंह सत्ता ने एक पोस्ट डालकर ले ली है। सोशल मीडिया पर शेयर की गई पोस्ट में उन्होंने कहा कि जो लोग खुद को मेरा दुश्मन कहते हैं, मैं उन्हें खुलेआम मार दूंगा।बता दें कि जब हरपिंदर सिंह स्टेज पर अपने अन्य साथियों और रिश्तेदारों समेत नाच रहे थे, तब एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा अचानक गोलियां चलानी शुरू कर दी गई।

हरपिंदर सिंह को गोलियां लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। विवाह समागम के मौके पर वारदात को अंजाम देने के बाद अज्ञात व्यक्ति मौके से फरार हो गया। इस फायरिंग के दौरान सरपंच का एक अन्य साथी भी जख्मी हुआ है, जिसे अमृतसर के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments