दिल्ली के भारत मंडपम में आज भारत AI इम्पैक्ट समिट 2026 का रस्मी उद्घाटन हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका उद्धाटन किया और संबोधन में ‘सॉवरेन AI’ पर चर्चा की।ओपनिंग में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस भी मुख्य वक्ता रहे।
दोनों नेताओं के कीनोट एड्रेस से समिट की ग्लोबल अहमियत और भारत की भूमिका और साफ हो जाएगी।मैक्रों की मौजूदगी इसलिए भी खास है क्योंकि भारत और फ्रांस के बीच AI, डिफेंस और इनोवेशन पर हाल ही में कई समझौते हुए है।



