पंजाब के कैबिनेट मंत्री मोहिंद्र भगत ने अग्निवीर को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि अग्निवीर को भी एक्स-सर्विसमैन जैसा ही दर्जा मिलेगा। जो सुविधाएं एक्स-सर्विसमैन को मिलती हैं, वही उनको को भी मिलेंगी।
रिटायरमेंट के बाद लौटने वाले अग्निवीर के पहले बैच को केंद्र सरकार नौकरी देगी, और पंजाब के बाकी अग्निवीरों को पंजाब सरकार नौकरी देगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज एक्स-सर्विसमैन कमीशन को नया चेयरमैन मिल गया है। इस डिपार्टमेंट ने रिटायर्ड सैनिकों को 30 हजार से ज्यादा नौकरियां दी हैं। हम जेल डिपार्टमेंट में भी उनकी सेवाएं ले रहे है
और जेल विभाग में भी कई रिटायर्ड सैनिक तैनात हैं। हम रिटायर्ड सैनिकों को उनके घर के पास ही स्पेशल ट्रेनिंग देते हैं और इसके साथ ही उन्हें नौकरी देने का काम भी करते हैं। अलग-अलग जगहों पर सैनिक वेलफेयर ऑफिस बनाए गए हैं और उन्हें बेहतर बनाने का काम जारी रहेगा ताकि एक्स-सर्विसमैन की भलाई सुनिश्चित हो सके।



