पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के घर की रेकी करने वाले को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने हाशिम बाबा और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के मोस्ट वांटेड क्रिमिनल्स में से एक को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। स्पेशल सेल ने कुख्यात अपराधी बॉबी कबूतर को गिरफ्तार किया है।
बॉबी कबूतर सिद्धू मूसेवाला के घर की रेकी में शामिल था। पुलिस ने उसे मूसेवाला की हत्या के लगभग चार साल बाद गिरफ्तार किया है।पुलिस सूत्रों के मुताबिक, उसने मूसेवाला के आने-जाने और रास्तों के बारे में जानकारी इकट्ठा की थी। यह जानकारी बाद में हमलावरों को दी गई थी। गौरतलब है कि सिद्धू मूसेवाला की मई 2022 में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट लंबे समय से बॉबी की तलाश कर रही थी। पुलिस के मुताबिक, बॉबी कबूतर को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का करीबी और बहुत भरोसेमंद साथी माना जाता है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, वह सालों से गिरफ्तारी से बच रहा था और पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या से पहले की गई रेकी में शामिल था।



