Wednesday, April 8, 2026

Google search engine
Homeनेशनलगूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

दिल्ली में इंडिया एआई इंपैक्ट समिट 2026 का आयोजन हो रहा है और इसमें भाग लेने के लिए दुनियाभर के टॉप टेक दिग्गजों के अलावा तमाम जनप्रतिनिधि भी भारत दौरे पर आए है। इसी कड़ी में आज गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। एआई इंपैक्ट समिट में सुंदर पिचाई ने कई तकनीकी विषयों पर पीएम मोदी संग बातचीत की।

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने पीएम मोदी से मुलाकात से पहले भारत आने पर खुशी जाहिर की।उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के माध्यम से कहा कि एआई इंपैक्ट समिट के लिए भारत वापस आकर अच्छा लग रहा है, हमेशा की तरह गर्मजोशी से स्वागत हुआ है।

आज सुबह सुंदर पिचाई की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हुई मुलाकात के दौरान गूगल के तमाम प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।बता दें कि इंडिया एआई इंपैक्ट समिट का आयोजन नई दिल्ली के भारत मंडपम में किया जा रहा है और ये 5 दिवसीय सम्मेलन 16 फरवरी से शुरू हुआ है जो 20 फरवरी तक चलेगा।

इतने विशाल पैमाने पर आयोजित होने वाला ये ग्लोबल साउथ का पहला एआई समिट है और वैश्विक समिट के तौर पर देखा जाए तो ये चौथा सबसे बड़ा एआई शिखर सम्मेलन है. पीएम मोदी ने एआई समिट को लेकर मंगलवार को कहा कि इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026 विचारों, इनोवेशन और इरादों का एक शक्तिशाली संगम है।

पीएम मोदी ने एआई पर भारत मंडपम में आयोजित प्रदर्शनी ’इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो’ का सोमवार को उद्घाटन किया। इस प्रदर्शनी में 600 से अधिक उच्च क्षमता वाले स्टार्टअप भाग ले रहे है। इसके साथ ही 13 देशों के मंडप भी स्थापित किए गए हैं, जो एआई क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सहयोग को प्रदर्शित करते है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments