Thursday, February 19, 2026
Google search engine
Homeनेशनलरवनीत सिंह बिट्टू ने प्रियंका गांधी खिलाफ खोला मोर्चा

रवनीत सिंह बिट्टू ने प्रियंका गांधी खिलाफ खोला मोर्चा

केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने प्रियंका गांधी खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने किसान आंदोलन के दौरान हुई एक घटना को लेकर बड़ा राजनीतिक मुद्दा उठाया है। बिट्टू ने ऐलान किया है कि वह प्रियंका गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराएंगे और इस बात की जांच की मांग करेंगे कि उस समय उन्हें आंदोलनकारी किसानों के पास क्यों भेजा गया था।उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन के दौरान वह कांग्रेस से जुड़े थे

और प्रियंका गांधी ने उन्हें आंदोलन वाली जगह पर जाने के लिए कहा था। उन्होंने कहा कि उस समय हालात बहुत तनावपूर्ण थे और उन पर हमला भी हुआ था। उन्होंने दावा किया कि अब वह इस बात की जांच चाहते हैं कि क्या उन्हें किसी साजिश के तहत वहां भेजा गया था। उन्होंने कहा कि उस समय उन्हें प्रियंका गांधी के इरादों पर कोई शक नहीं था लेकिन अब कुछ घटनाओं को देखते हुए जांच जरूरी लगती है।उन्होंने याद दिलाया कि उस दौरान वह और कुलबीर सिंह जीरा किसानों के गुस्से का सामना करते हुए बच निकले थे।

उन्होंने कहा कि अगर उस समय हालात बिगड़ जाते तो कोई बड़ी घटना हो सकती थी। इसके साथ ही उन्होंने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा उन्हें देशद्रोही कहे जाने पर भी तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करना एक ऊंचे संवैधानिक पद पर बैठे नेता को शोभा नहीं देता। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर पार्टी छोड़ने वाले सभी लोग गद्दार हैं, तो दूसरी पार्टियों से कांग्रेस में शामिल होने वाले नेताओं के बारे में क्या कहा जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments