Wednesday, April 8, 2026

Google search engine
Homeनेशनलजगतार सिंह हवारा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई 11 मार्च तक...

जगतार सिंह हवारा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई 11 मार्च तक की स्थगित

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के मामले में उम्रकैद की सज़ा काट रहे जगतार सिंह हवारा मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। जिसमें उनको कोई राहत नहीं मिली। हवारा की याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने उसे कोई राहत देने से मना कर दिया है। हवारा ने दिल्ली की तिहाड़ जेल से पंजाब की किसी जेल में स्थानांतरण की मांग की है।

न्यायमूर्ति एम.एम. सुंदरश और न्यायमूर्ति एन. कोटिस्वर सिंह की पीठ ने सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता के अनुरोध पर मामले को आगे की तारीख तक टाल दिया। याचिका में कहा गया है कि हवारा पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले के निवासी हैं और उनके खिलाफ दिल्ली में कोई मामला लंबित नहीं है, इसलिए उन्हें पंजाब की जेल में रखा जाना चाहिए। याचिका में यह भी दावा किया गया कि जेल में उनका आचरण पिछले 19 वर्षों से संतोषजनक रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments