Tuesday, April 7, 2026

Google search engine
Homeपंजाबबठिंडा पुलिस ने बिल्डिंग में छापा मारा,पांच बदमाश गिरफ्तार

बठिंडा पुलिस ने बिल्डिंग में छापा मारा,पांच बदमाश गिरफ्तार

बठिंडा पुलिस ने मुठभेड़ में पांच बदमाश गिरफ्तार किए है। इस कार्रवाई से इलाके में लूट-पाट करने वाले एक बड़े गैंग का पर्दाफाश हुआ है। यह पुलिस मुठभेड़ तब हुई जब सुबह एक सूचना के आधार पर थाना शहर की पुलिस ने बिल्डिंग में छापा मारा।एसपी (सिटी) नरिंदर सिंह ने बताया कि रेलवे रोड पर लूट और ड्रग तस्करी की शिकायत मिलने के बाद जब थाना शहर की पुलिस मौके पर पहुंची

तो वहां छिपे बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। इस दौरान पुलिस पार्टी ने भी बचाव में जवाबी फायरिंग की, जिसमें से नीरज उर्फ कालू नाम के एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद वहां तैनात पुलिस कर्मियों ने उसे पकड़ लिया।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि

करण और विक्रमजीत के खिलाफ भी दो मामले दर्ज होने की बात सामने आई है। एसपी नरिंदर सिंह ने बताया कि थाना कोटवाली पुलिस ने इन सभी आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 310 (2), आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments