Thursday, April 9, 2026

Google search engine
Homeनेशनलक्या कम हुए सोने-चांदी के दाम ?

क्या कम हुए सोने-चांदी के दाम ?

घरेलू फ्यूचर मार्किट में मंगलवार, 17 फरवरी को सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 2 अप्रैल, 2026 का एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर वायदा मंगलवार को 1,53,551 रुपये (प्रति 10 ग्राम) पर ओपन हुआ।

इसके आखिरी कारोबारी दिन एमसीएक्स पर सोना 1,54,760 रुपये पर ट्रेड करते हुए बंद हुआ था।फरवरी की सुबह करीब 9:50 बजे, एमसीएक्स पर 2 अप्रैल का एक्सपायरी वाला गोल्ड 0.70 प्रतिशत या करीब 1100 रुपये की गिरावट के साथ 1,53,680 रुपए पर ट्रेड कर रहा था। गोल्ड फ्यूचर वायदा शुरुआती कारोबार में 1,53,959 रुपए के हाई लेवल पर पहुंचा था।

एमसीएक्स पर 5 मार्च 2026 का एक्सपायरी वाला सिल्वर 1.33 फीसदी या 3,200 रुपये की गिरावट के साथ 2,36,700 रुपये (प्रति किलो) पर ट्रेड कर रहा था। चांदी ने कारोबारी दिन की शुरुआत 2,35,207 रुपये पर की थी। दिन के कारोबार के दौरान चांदी का हाई लेवल 2,37,720 रुपये था।

दिल्ली, मंबई, कोलकाता और चेन्नई में चांदी के दाम गिर गए है। दिल्ली और मुंबई में 10 ग्राम चांदी आज 2,600 रुपये की दर पर बिक रहा है। वहीं, 100 ग्राम चांदी खरीदने के लिए ग्राहकों को 26,000 रुपये खर्च करने होंगे। चेन्नई में 10 ग्राम चांदी की कीमत 2,650 रुपये चल रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments