Thursday, April 9, 2026

Google search engine
Homeस्पोर्टसटी20 वर्ल्ड कप 2026 , 5 देशों की टीम सुपर-8 में ...

टी20 वर्ल्ड कप 2026 , 5 देशों की टीम सुपर-8 में कंफर्म

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सफर 20 टीमों के साथ शुरू हुआ, जिन्हें 5-5 के 4 ग्रुप्स में रखा गया।अब ग्रुप स्टेज अपने अंतिम पड़ाव पर है, दोनों मेजबान (टीम इंडिया और श्रीलंका) समेत 5 देशों की टीम सुपर-8 में अपना स्थान कंफर्म कर चुकी है। आज 2 टीमें सुपर-8 का टिकट ले सकती है, ऑस्ट्रेलिया बाहर होने की कगार पर खड़ी है।

भारत से हारने के बाद पाकिस्तान अगले राउंड के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई है, वो भी टूर्नामेंट से बाहर हो सकती है।ग्रुप ए से सिर्फ टीम इंडिया ने सुपर-8 के लिए क्वालीफाई किया है। अंक तालिका में यूएसए दूसरे स्थान पर है, जिन्होंने अपने चारों मैच खेल लिए है। पाकिस्तान के भी 4 अंक हैं, लेकिन नेट रन रेट के आधार पर टीम अमेरिका से भी पीछे है।

पाकिस्तान बनाम नामीबिया मैच बुधवार को है, अगर पाकिस्तान उलटफेर का शिकार हो गई और नामीबिया ने मैच जीत लिया तो फिर 2024 की तरह अमेरिका ही सुपर-8 में पहुंचेगी।इस ग्रुप से मेजबान देश श्रीलंका ने सुपर-8 में अपना स्थान कंफर्म कर लिया है। सोमवार को हुए मैच में टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया, जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया के बाहर होने का खतरा बढ़ गया है।

आज (17 फरवरी) दोपहर 3 बजे जिम्बाब्वे बनाम आयरलैंड मैच है, अगर जिम्बाब्वे जीता तो उनके 6 अंक हो जाएंगे, जबकि ऑस्ट्रेलिया अब अधिकतम 4 अंकों तक ही पहुंच सकती है।वेस्टइंडीज और इंग्लैंड सुपर-8 में अपना स्थान कंफर्म कर चुकी है। लगातार 3 मैच जीतने के बाद वेस्टइंडीज 6 अंकों के साथ टॉप पर है। इंग्लैंड ने अपने चारों मैच खेल लिए हैं, टीम के 6 अंक है।इस ग्रुप से अब दूसरी कोई टीम 6 अंकों तक नहीं पहुंच सकती।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments