Saturday, February 14, 2026
Google search engine
Homeनेशनलकैप्टन अमरिंदर सिंह को समन भेजने वाले अधिकारी का ट्रांसफर

कैप्टन अमरिंदर सिंह को समन भेजने वाले अधिकारी का ट्रांसफर

वित्त मंत्रालय ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के एडिशनल डायरेक्टर पर कार्रवाई करते हुए, जो पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और उनके पुत्र रणिंदर सिंह को समन भेजने वाले थे, उनका चेन्नई ट्रांसफर कर दिया है। समन जारी होने के केवल दो दिनों के अंदर अधिकारी रवि तिवारी का ट्रांसफर होने से राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।

हाल ही में ईडी ने एक पुराने मामले की जांच के सिलसिले में कैप्टन अमरिंदर सिंह और उनके पुत्र रणिंदर सिंह को तलब किया था। स्वास्थ्य कारणों से कैप्टन पेश नहीं हो सके, जबकि रणिंदर सिंह भी निर्धारित तिथि पर उपस्थित नहीं हुए। सूत्रों के अनुसार, अगली तारीख दिए जाने से पहले ही संबंधित एडिशनल डायरेक्टर के ट्रांसफर के आदेश जारी हो गए थे।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कैप्टन की कांग्रेस में वापसी का स्वागत करने की बात कही थी। इसी दौरान भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने अस्पताल जाकर उनसे मुलाकात भी की।हालांकि इस मुलाकात के दौरान क्या गल्लबात हुई, इसके बारे में कुछ भी सार्वजनिक नहीं किया गया।

लेकिन ईडी अधिकारी के ट्रांसफर से राजनीतिक अटकलों को और बढावा मिल गया है। विपक्षी दल इसे राजनीतिक दबाव से जोड़कर देख रहे हैं, जबकि आधिकारिक तौर पर इस ट्रांसफर को सामान्य प्रशासकीय प्रक्रिया बताया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments