Saturday, February 14, 2026
Google search engine
Homeपंजाबकैबिनेट मंत्री ETO पर दिए बाजवा के बयान पर आप हुई आक्रमक

कैबिनेट मंत्री ETO पर दिए बाजवा के बयान पर आप हुई आक्रमक

कांग्रेस नेता और विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ETO के खिलाफ दिए गए बैंड-बाजा वाले बयान पर आम आदमी पार्टी ने आक्रामक रुख अपनाया है। आज आम आदमी पार्टी जिला लेवल पर कांग्रेस और प्रताप सिंह बाजवा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है।

आम आदमी पार्टी के नेता बैंड-बाजा के साथ अपना विरोध जताने के लिए फिरोजपुर रोड पर डिप्टी कमिश्नर ऑफिस के पास पहुंच रहे है। जिला लेवल पर विरोध प्रदर्शन आज लुधियाना से शुरू हुआ है। आम आदमी पार्टी के MLA, नेता और कार्यकर्ता आज DC ऑफिस के सामने विरोध प्रदर्शन कर रहे है और प्रताप सिंह बाजवा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

प्रताप सिंह बाजवा ने MNREGA महासंग्राम रैली के दौरान कैबिनेट मंत्री ETO को “बैंड बाजा वाला” कहा था और मंच से उन्हें सबक सिखाने की बात कही थी। इस बयान के बाद आम आदमी पार्टी ने प्रताप सिंह बाजवा और कांग्रेस को घेरना शुरू कर दिया है। आप पार्टी इस बयान पर हमला कर रही है। जिसके चलते आप पूरे पंजाब में विरोध प्रदर्शन कर रही है।

कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ETO और उनकी पत्नी ने भी प्रताप सिंह बाजवा के बयान पर अपना विरोध जताया है। ETO ने कहा था कि बाजवा ने बैंड बाजा बजाने वालों का अपमान किया है। इससे उनकी और कांग्रेस पार्टी की दलित विरोधी सोच भी सामने आई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments