पंजाब में अब दिन के समय ठंड लगभग खत्म हो चुकी है। सुबह और शाम को लोगों को हल्की ठंड महसूस हो रही है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य तापमान से ऊपर हो चुके हैं। इसके साथ-साथ 17 फरवरी को बारिश की संभावना बनी हुई है।पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में थोड़ी कमी 0.4 डिग्री दर्ज की गई, लेकिन अब यह सामान्य तापमान से 2.4 डिग्री अधिक है।
फिरोजपुर में 27.4 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।मौसम विभाग के अनुसार, 17 फरवरी को दूसरा वेस्टर्न डिस्टर्बेंस पहाड़ों तक पहुंचेगा। लेकिन 16 फरवरी से ही पहाड़ों पर कुछ गतिविधियां शुरू हो जाएंगी। इलाके में बादल छा सकते हैं। यहां एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनेगा।
पाकिस्तान और राजस्थान से हवाएं आएंगी।बिहार के नजदीक बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आई हवा के साथ साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनकर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस बनेगा। इन सभी प्रभावों के कारण 17 फरवरी को मौसमी गतिविधियां होंगी। इसलिए पंजाब के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है।



