Thursday, April 9, 2026

Google search engine
Homeनेशनलदिल्ली के कई स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी

दिल्ली के कई स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी

सोमवार सुबह दिल्ली के कई इलाकों में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब शहर के 9 बड़े और मशहूर स्कूलों को उड़ाने की धमकी वाली कॉल आई। यह घटना सुबह 8:30 से 9:00 बजे के बीच हुई, जिसके बाद स्कूल एडमिनिस्ट्रेशन ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस, फायर ब्रिगेड और बम स्क्वॉड की टीमें मौके पर पहुंच गईं।

सुरक्षा कारणों से बच्चों और स्टाफ को तुरंत स्कूलों से बाहर निकाला गया और पूरे स्कूल परिसर की अच्छी तरह से तलाशी ली जा रही है। पुलिस के मुताबिक, यह सभी कॉल लगभग एक ही समय पर आई, जिसके कारण सुरक्षा एजेंसियां ​​काफी अलर्ट हैं। फिलहाल, कॉल करने वाले व्यक्ति की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। अभी तक किसी संदिग्ध चीज के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments